फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फोरलेन पर डायवर्जन न मिलने से भड़के वाकना के ग्रामीण, डीसी सोलन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हटड़ी नामक स्थान पर रास्ता बंद होने से 4 किमी का करना पड़ रही अतिरिक्त सफर
विज्ञापन


उपायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की उठाई गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत वाकना में फोरलेन निर्माण के कारण ग्रामीणों की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है। हटड़ी नामक स्थान पर फोरलेन से गांव को जोड़ने वाली सड़क को उचित डायवर्जन (कट) न दिए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। इस समस्या को लेकर भाजपा नेता राजेश कश्यप की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि हटड़ी नामक स्थान से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मुख्य सड़क निकलती है। यह सड़क 8 से 10 गांवों का मुख्य मार्ग है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में एक इंडस्ट्रियल एरिया भी है, जहां 10 से 12 उद्योग संचालित हैं। स्कूल पास होने के कारण बच्चों और अध्यापकों को भी रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। डायवर्जन न होने के कारण अब लोगों को क्यारी बांगला होकर करीब 4 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद सुरेश कश्यप से भी मिल चुके हैं। प्रशासन से आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन धरातल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कट न होने की वजह से लोग मजबूरी में हाईवे पर उल्टी दिशा में वाहन चला रहे हैं, जिससे किसी भी समय भीषण दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

डीसी ने दिया आश्वासन
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जिलाधीश मनमोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में फोरलेन निर्माण कंपनी के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें