फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोलिंग बूथ बदलने पर भड़के बरसणू के ग्रामीण, चुनावों के बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से मिलकर ग्रामीणों ने बूथ को बदलने की रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटलू के बरसणू गांव में पोलिंग बूथ को स्थानांतरित करने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणू से हटाकर पंचायत भवन कोटलू करने के निर्णय का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी अर्की को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणू में वर्ष 1990 से लगातार मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती आ रही थी। बिना किसी ठोस कारण के वर्ष 2026 में इस ऐतिहासिक बूथ को बदलकर पंचायत भवन कोटलू स्थानांतरित कर दिया गया है, जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। ग्रामीणों का कहना है कि नया मतदान केंद्र गांव से अत्यधिक दूरी पर स्थित है। गांव से लगभग चार किलोमीटर की चढ़ाई और वाहनों के जरिये करीब 17 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इतनी अधिक दूरी होने के कारण कड़कड़ाती धूप या बारिश के मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा। इससे मतदान प्रतिशत पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना है। नाराज ग्रामीणों ने एकमत होकर प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस स्थानांतरण को तुरंत रद्द कर पोलिंग बूथ को वापस पुराने स्थान (बरसणू पाठशाला) पर स्थापित नहीं किया गया, तो समस्त ग्रामीण आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने साफ किया है कि वे अपनी मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें