फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रामीणों को दी बैंकिंग व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत बोहली पंचायत में आयोजित जागरूकता ​शिविर में मौजूद पं - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बोहली पंचायत से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शंखनाद, 15 जुलाई तक चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंचायत बोहली में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत एक विशेष वित्तीय जागरूकता एवं सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन के साथ ही जिले में इस राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी हो गया है। यह अभियान आज 15 जून 2026 से शुरू होकर आगामी 15 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

बोहली में आयोजित इस शुरुआती शिविर में लगभग 40 से 50 स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मुख्यधारा की बैंकिंग और सरकार की कल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण वित्तीय सेवाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सीकेवाईसी और री-केवाईसी सहित अन्य विषयों की जानकारी प्रदान की। यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने अभियान के मुख्य उद्देश्यों और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे आगे आएं और सरकार की इन सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें