फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मलकूमाजरा में उद्योग के काले धुएं से ग्रामीण परेशान, प्रदूषण बोर्ड से कार्रवाई की मांग

Sun, 11 Oct 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मलकूमाजरा में उद्योग पर परिसर में कचरा जलाने का आरोप
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलकूमाजरा में एक होम एप्लायंसेज उद्योग से निकलने वाले काले धुएं से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि धुएं से खेतों की फसलों, घरों की छतों, आंगन और पशुशालाओं में कालिख जम रही है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिम परिवेश पर्यावरण संस्था के कोषाध्यक्ष गुरदयाल ठाकुर ने बताया कि उद्योग से पिछले कुछ समय से लगातार काला धुआं निकल रहा है। आरोप है कि उद्योग परिसर में कूड़ा-कचरा भी जलाया जाता है, जिससे समस्या बढ़ रही है। बारिश के बाद छतों से बहने वाला पानी काला हो जाता है। कपड़े बाहर सुखाना मुश्किल हो गया है और खुले में रखा सामान भी कालिख से काला पड़ रहा है। पशुओं के शरीर पर भी कालिख जमने की शिकायत है।
विज्ञापन

गुरदयाल ठाकुर के अनुसार, कंपनी प्रबंधन को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। धुएं से ग्रामीणों में बीमारियां फैलने की आशंका है। उन्होंने इस संबंध में वीडियो और तस्वीरें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा एसडीएम बद्दी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के प्रमुख अधिकारी अतुल गुप्ता ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने काले धुएं पर रोक लगाने और उद्योग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें