फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत सचिव संघ की अध्यक्ष बनीं विजय लक्ष्मी

Sat, 03 Aug 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय कुनिहार में पंचायत सचिव संघ की बैठक में मौजूद सचिव। संवाद
विज्ञापन
कुनिहार में हुई कार्यकारिणी की विशेष बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट/कुनिहार(सोलन)। खंड विकास कार्यालय कुनिहार के सभागार में पंचायत सचिव संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंचायत सचिव महेंद्र ठाकुर ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें पंचायत सचिव बाबू राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत सचिव संघ कुनिहार के चुनाव प्रक्रिया में विजय लक्ष्मी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में धनीराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुण शर्मा महासचिव, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, हेमलता मुख्य सलाहकार, रविंद्र कुमार प्रेस सचिव, भूपेंद्र कुमार सह प्रेस सचिव, किशोर कुमार मुख्य सरंक्षक चुने गए हैं। वहीं सुखराम, दिला राम, संजीव कुमार, सावित्री देवी, लायक राम शर्मा, सुरेंद्र कुमार, मस्त राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिला कार्यकारिणी के लिए पंचायत सचिव संघ की नवनियुक्त कुनिहार इकाई की ओर से महेंद्र ठाकुर, विजय लक्ष्मी, धनी राम, सुखराम व सुरेंद्र कुमार को डेलिगेट चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें