फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया पंचायत प्रधान, जेई समेत दो अन्य पर आरोप सिद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सतर्कता विभाग ने चंडी पंचायत के प्रधान समेत जेई समेत दो अन्य कमेटी सदस्यों पर सरकारी कार्य में धांधली का आरोप में अदालत में मामला दर्ज किया। 2009-10 में चंडी पंचायत के बोडती कनेता में मंदिर के साथ सामुदायिक भवन बना। पंचायत प्रधान व कमेटी के दो अन्य सदस्यों को कार्य की देखरेख का जिम्मा था। जेई ने इस निर्माण कार्य का पूरा होने के बाद मेजरमेंट बुक (एमबी) भरी। 2013 में सतर्कता विभाग में पंचायत के लोगों ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें प्रधान, जेई समेत दो अन्य सदस्यों पर धांधली और झूठे मस्टर रोल बनाने का आरोप लगा। सतर्कता विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद फोरेंसिंग विश्लेषण के लिए भेजा जिसमें लोगों को हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। अब विभाग ने इस मामले को कोर्ट में पेश कर दिया है। सतर्कता विभाग के डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि विभाग ने पंचायत प्रधान, जेई व दो सदस्यों पर निर्माण कार्य में धांधली फर्जी मस्टर रोल बनाने के आरोप सही पाए गए। जेई ने एमबी को गलत भरा। बाद में यह जेई एसडीओ बना जो अब सेवानिवृत्त हो गया है। विभाग ने इन चारों के खिलाफ कोर्ट में मामला पेश कर दिया है। पंचायत प्रधान बलवंत ठाकुर ने बताया कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोई भी अनियमितताएं नहीं बरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें