फाइनल मुकाबले में कोहिनूर की टीम को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। शहीद सूबेदार स्पोर्ट्स क्लब खेड़ा चक की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर विक्की ढेला की टीम ने कब्जा जमाया। ओपन वर्ग के फाइनल मैच विक्की ढेला व कोहिनूर अकादमी के बीच हुआ। इसमें विक्की ढेला की टीम विजेता रही। 65 किलो वर्ग मानपुरा की टीम विजेता रही। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने ओपन वर्ग में विक्की ढेला की टीम को 51 हजार व उप विजेता को 41 हजार, 65 किलो वर्ग में मानपुरा को 25 हजार और उप विजेता महादेव को 17 हजार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। हरदीप बावा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार हर पंचायत में खेल मैदानों को विकसित कर रही है। नशे को समाप्त करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शहीद सूबेदार तारा चंद स्पोर्ट्स क्लब खेड़ा चक के प्रधान अनिल ठाकुर, उपप्रधान महेंद्र सिंह, महासचिव जितेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, प्रवीण कुमार, योगेंद्र सिंह, आदर्श चंदेल, खेड़ा के उपप्रधान महेश ठाकुर, पूर्व प्रधान मूल चंद, जोगिंद्र सिंह, मनदीप सिंह, गुरपाल ठाकुर, पम्मी ठाकुर, अनिल ठाकुर, मोहिंद्र ठाकुर, शानू, पुनीत, रणविजय व रिंकू ठाकुर उपस्थित रहे।