फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नई सीरिज न खुलने से नहीं हो रहा वाहन पंजीकरण

Mon, 08 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ आरएलए में वाहन चालकों को आई समस्या
विज्ञापन

पसंद का नंबर न मिलने से एक माह से खड़े हैं कई ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नए वाहनों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग नए वाहनों पर नंबर लगने का इंतजार कर रहे हैं जिसके कारण अपने वाहनों को नही चला पा रहे हैं। नालागढ़ आरएलए में (क्यू) सीरिज के नंबर बचे हैं जिन्हें आम आदमी अपने वाहनों के लिए नहीं ले रहा है। आरएलए में नई सीरिज न खुल पाने से नए वाहनों का पंजीकरण नही हो पा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार को भी राजस्व के रूप में नुकसान हो रहा है।
इसी संबंध में सोमवार को नए वाहन संचालक नई सीरिज खोलने की मांग को लेकर एसडीएम नालागढ़ से मिले। नालागढ़ में दो दर्जन ट्रक संचालकों ने नए ट्रक खरीदे हैं लेकिन सीरिज समाप्त होने के चलते वाहनों को रजिस्टर्ड नही करवा पा रहे हैं और प्रशासन से नई सीरिज खुलने का इंतजार कर रहे है। जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से खड़े हैं। नालागढ़ एसडीएम ने 25 दिन पहले नई नंबरों की नई सीरिज शुरू करने की स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा था लेकिन उच्च अधिकारियों से अभी तक उसका कोई जवाब नहीं आया है जिससे लोगों में भारी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल का कहना है कि नई सीरिज खोलने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा है जैसे ही स्वीकृति मिलेगी आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें