साई इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के चेयरमैन रमिंदर बावा एवं प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। योग सत्र के दौरान कक्षा पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं ने भी योग सत्र में भाग लिया और समाज को एक स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया। इस मौके पर कक्षा आठवीं की छात्राओं, वंशिका और आरुषि ने योग के महत्व पर एक संक्षिप्त व बेहद प्रेरणादायक भाषण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फल और जूस भी वितरित किए गए।