डाइट बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: डाइट
डाइट बिलासपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन,18 स्कूलों के 36 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
मैथ्स विजार्ड के मैथी स्कूल की कुसुम और मयंक रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्तरीय स्पेल और मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं का विकास करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कल्लर के वंश, रधन्या ने पहला, मैथी स्कूल की सानवी ठाकुर, नैतिक शर्मा ने दूसरा और टेपरा खास स्कूल की महक, हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के एलिमेंट्री वर्ग में नम्होल स्कूल की सुमेधा, दिव्या पहले, मैथी स्कूल के अरनव, शाहिद ठाकुर दूसरे और दयोथ स्कूल के देवांश, काव्य तीसरे स्थान पर रहे। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता के एलिमेंट्री वर्ग में मैथी स्कूल की कुसुम ठाकुर, मयंक पहले, जामली स्कूल की आरती, योगेन दूसरे और बड्डू डढोग स्कूल की यशिका, विशाल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। डाइट प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और निरंतर अभ्यास एवं समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का सफल समन्वयन चंद्रकांत ने किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नरवीर सिंह चंदेल और दिग्विजय मल्होत्रा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता, लार्ज स्केल इनिशिएटिव सहायक मैनेजर सोहन लाल, रीजनल ट्रेनर विजय कुमार तिवारी, एकेडमिक मैटर्स संतोष कुमार, सैमुअल मेसी, अंकित प्रजापति आदि उपस्थित रहे।