फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन शुरू होते ही अस्पताल में लगी भीड़

विज्ञापन
नालागढ़ में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए नालागढ़ अस्पताल में लोग लाइनों में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 18से 45 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन लगनी शुरू होते ही मंगलवार को लोग सुबह 8 बजे से पहले ही लाइनों में खड़े हो गए थे। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम की सरेआम धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन

पहले अस्पताल की तीसरी मंजिल में वैक्सीन लगती थी, लेकिन दिव्यांगों और बुजुर्ग लोगों को यहां तक पहुंचने पर काफी दिक्कत आती थी। साथ ही अब तीसरी मंजिल में स्थित वार्ड में रोगी भर्ती होने भी शुरू हो गए।
बीएमओ ने इस समस्या को देखते हुए इसे मेकशिफ्ट अस्पताल में इसे लगाना शुरू कर दिया गया है। पिछले काफी दिनों से वैक्सीन समाप्त होने के कारण बीबीएन क्षेत्र में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण बंद था, लेकिन वैक्सीन आने पर मंगलवार से से दोबारा से शुरू कर दिया गया। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी रुझान देखने को मिला।
विज्ञापन

लोगों ने घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मैकशिफ्ट अस्पताल के सामने लंबी लाइन लगी रही। उधर बीएमओ अजय पाठक ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के 217 लोगों के पहली खुराक लगी, जबकि 45 से ऊपर वाले 87 लगों को दूसरी खुराक लगाई गई।
सुबाथू पीएचसी में सामाजिक दूरी की फिर उड़ी धज्जियां
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू की पीएचसी में मंगलवार को सिस्टम की कमी के कारण एक बार फिर वैक्सीन लगवाने आए लोगों को भीड़ में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई। वैक्सीन लगाने आई महिलाओं और बुजुर्गों की भीड़ कोरोना की तीसरी लहर को न्योता देती रही है, लेकिन पीएचसी का स्टाफ इस भीड़ को हटाने में नाकाम रहा। हालांकि कुछ देर में सुबाथू पुलिस कर्मी ने मोर्चा संभाला और भीड़ पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार सुबाथू पीएचसी में ऐसी स्थिति रहने के बावजूद कोई सिस्टम नहीं बनाया जाता। पीएचसी में कई लोगों को भीड़ के कारण तो कुछ एक को वैक्सीन स्लॉट पूरे होने के कारण बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ता है। लोगों का कहना कि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबाथू पीएचसी पर निर्भर हैं। इस बारे में बीएमओ धर्मपुर ने बताया कि भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें