फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 16 गर्भवती महिलाओं और 29 बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। किशनपुरा के चनाल माजरा सब सेंटर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 गर्भवती महिलाओं और 29 बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने गर्भवती और धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की। संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ताजे फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, आयरन एवं कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं नियमित रूप से भोजन करने की सलाह दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता नंदिता ठाकुर, सीएचओ शैलजा और आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें