फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया टीकाकरण

विज्ञापन
काठा अस्पताल में धात्री माता के स्वास्थ्य की जांच करती हुई स्वास्थ्य कार्यकर्ता- स्रोत- संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। काठा स्थित ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के दौरान कुल 14 बच्चों एवं पांच गर्भवती महिलाओं का नियमानुसार टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीना शर्मा एवं श्वेता शर्मा ने गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषण विषय पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने माताओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ताजे फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, आयरन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें