फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर पंचायत कुनिहार में जल्द भरेंगे जाएंगे रिक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में अर्की के विधायक के उठाए सवाल पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नई बनी नगर पंचायत कुनिहार में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इस मुद्दे को लेकर शनिवार काे विधानसभा में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कुनिहार में हाल ही दर्जा बढ़ा है, ऐसे में यहां पर रिक्त पदों को भरने के लिए भी क्या विभाग कार्य कर रहा है। वहीं इसका जवाब देते हुए शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुनिहार की नगर पंचायत में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। कुनिहार में विभिन्न श्रेणियों के 5 पद सृजित किए गए हैं। फिलहाल कार्य संचालन के लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की परेशानियों को कुछ समय के लिए दूर किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें