फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: उचित मूल्य की दुकानों में नहीं पहुंची उड़द और मलका दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। महाशिवरात्रि त्योहार शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक जिले के कई सरकारी राशन डिपुओं में पूरा राशन नहीं पहुंच पाया है। सरकार के आदेशानुसार हर माह के पहले सप्ताह में राशन का वितरण करना जरूरी है, लेकिन माह का दूसरा सप्ताह बीतने वाला है, अभी तक डिपुओं में दालें नहीं पहुंचीं। त्योहार में अधिक पकाई जाने वाली उड़द और मलका डिपुओं से गायब हैं। लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों में 100 से 150 रुपये प्रति किलों के हिसाब खरीदनी पड़ रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में गृहणियों को चूल्हा चौका संभालना मुश्किल हो गया है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी उपभोक्ताओं को हर माह डिपुओं में तीन दालें दी जाती हैं। जिसमें चने की दाल, उड़द और मलका की दाल शामिल है। अभी तक डिपुओं में मुख्य दालें नहीं मिली हैं। ऐसे में जिन डिपुओं में बीते माह दालों का वितरण नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को एक बार फिर से दालें लेने के लिए डिपुओं में आना पड़ेगा। त्योहारी सीजन होने के कारण लोगों के घरों में रिश्तेदारों और सगे संबंधियों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में लोग दुकानों से महंगे दामों में दालें खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि दालों की सप्लाई मांग देरी से हुई है। जिस यह परेशानी आई है। दो चार दिनों में सभी डिपुओं को दाल की सप्लाई भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें