फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में मतदाता सूची पर घमासान, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रशासन के समर्थन में

विज्ञापन
बद्दी में कांग्रेस के पूर्व चैयरमैन मदन चौधरी भाजपा के प्रदर्शन का विरोध करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

भाजपा ने फर्जी वोट बनाने का लगाया आरोप, कांग्रेस बोली-प्रशासन पर बेवजह बनाया जा रहा दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची को लेकर मंगलवार को सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर जाली वोट बनाने और सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की ओर से विधायक रामकुमार चौधरी के भाई और कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष मदन चौधरी ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा पर प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। भाजपा समर्थित संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से प्रस्तुत दावे एवं आपत्तियों को बिना उचित कारण के निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम कर रहा है। अससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पारदर्शी मतदाता सूची आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अपात्र नाम हटाए जाएं, पात्र मतदाताओं को उनका अधिकार मिले और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कांग्रेस प्रशासन के समर्थन में उतरी
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन के पक्ष में उतर आए। उन्होंने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया। मदन चौधरी ने कहा कि प्रशासन और बीएलओ पूरी निष्पक्षता एवं निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। मतदाता सूची तैयार करने और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रशासन पर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने के प्रयास की निंदा की।
विज्ञापन

भाजपा ने ज्ञापन दिया है। मतदाता सूची से संबंधित सभी शिकायतों और आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा। प्रशासन पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. संदीप धीमान, एसडीएम

बद्दी में कांग्रेस के पूर्व चैयरमैन मदन चौधरी भाजपा के प्रदर्शन का विरोध करते हुए- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें