फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जेल का कैदी अस्पताल में निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला न्यायालय में हत्या के मामले में विचाराधीन एक कैदी कोरोना पॉजिटिव आया है। यह कैदी सोलन अस्पताल में भर्ती था। इसका मंगलवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। इसे सुरक्षा के बीच इलाज के लिए काठा स्थित कोविड अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोलन विचाराधीन कैदी को सोलन जेल में रखा है। सोमवार को उसे ठंड की शिकायत पर सोलन अस्पताल लाया गया जहां पर उसे भर्ती किया गया। मंगलवार को उसके कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए जिसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई है। सुरक्षा के बीच कैदी को काठा अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सोलन कारागार के सहायक अधीक्षक दीपक शांडिल ने बताया कि एक विचाराधीन कैदी की अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आया है जिसे काठा अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें