फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
बरोटीवाला स्कूल में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्क
विज्ञापन
बास्केटबाल में साई इंटरनेशनल स्कूल सोलन व सुबाथू अलगे दौर में पहुंचे
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 19 स्कूलों के 560 छात्र ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र टूर्नामेंट का शुभारंभ बद्दी के नगर परिषद चेयरमैन मदन चौधरी ने किया। टूर्नामेंट में 9 ब्लॉक के 19 स्कूलों के 560 छात्र भाग रहे हैं। पहले दिन बास्केटबाल के मुकाबलों में साई राम इंटरनेशनल सोलन व सुबाथू ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वालीबाल में रामशहर ने पट्टा व धर्मपुर ने नालागढ़ ब्लाक को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बैडमिंटन में अर्की ने रामशहर ब्लाॅक को पराजित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि मदन लाल चौधरी ने बच्चों को खेल भावना से प्रतियोगिता में खेलने की अपील की। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने गुरुजनों की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को 51 सौ रुपये दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीपीईओ महेंद्र ठाकुर ने की। विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता परमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पूर्व प्रधानाचार्य राजेश रानी, उप प्रधान हितेंद्र कुमार, संजीव कुमार पूर्व पार्षद नगर परिषद,मानसिंह प्रधान व्यापार मंडल बद्दी, गुरबख्श खन्ना पूर्व प्रधान, भाग सिंह चौधरी पूर्व प्रधान ट्रक आपरेटर यूनियन, सुरेंद्र चौधरी समाजसेवी, वीरेंद्र चौधरी, कृष्ण चौधरी व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

बरोटीवाला स्कूल में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें