फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंडर -12 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी 13 सितंबर से

Fri, 16 Aug 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रारंभिक क्रीड़ा संघ ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

सभी स्कूलों को प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य
विजयी अक्तूबर में जिलास्तर प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 13 सितंबर से अंडर-12 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसका निर्णय प्रतियोगिता को लेकर आयोजित प्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा संघ की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सोलन राज कुमार पराशर ने की। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को खेलकूद में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के छात्र और छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले भर में माध्यमिक स्कूलों की जोन स्तर की प्रतियोगिताएं चल रहीं हैं, जो करीब-करीब हो चुकी हैं। अब इसमें जिलास्तर की प्रतियोगिता अब होगी। वहीं अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी छोटे बच्चों की आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी हैं। यह प्रतियोगिताएं 13 से 16 सितंबर तक होंगी। जाएगी। इस प्रतियोगिता से मेधावी टीमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिलास्तर की प्रतियोगिता अक्तूबर में होगी। जिसका निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। प्रतियोगिता में निजी और सरकारी दोनों स्कूलों की टीमें भाग लेगी। इसमें जिले के करीब 757 स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। बैठक के दौरान ग्रेड वन राजेश ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, राजेश मेहता, मोहित, राजेश शर्मा, पीटीएफ के जिला प्रधान रजनीश कौशिक समेत सभी शिक्षा खंड से शिक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें