फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अनियंत्रित ट्राले ने रौंदी तीन कार, बाद में घर से टकराया

Sat, 08 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के अंबुजा चौक पर की ब्रेक फेल होने के बाद ट्रैक्टर और शेड से टकराया हुआ ट्रक। संवाद
विज्ञापन
दाड़लाघाट अंबुजा चौक के समीप पेश आया हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र के अंबुजा चौक पीएनबी एटीएम के समीप एक ट्राले के ब्रेक फेल होने से तीन कार व एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे हादसा उस वक्त पेश आया जब ट्राला दाड़लाघाट कंपनी से मुख्यमार्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्राले में कोई तकनीकी खराबी हो गई और ट्राले ने छोटे तीन वाहनों व पंचायत दाड़लाघाट के ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी। इसके बाद वह साथ लगते एक मकान में टकरा गया। इस कारण वाहनों व एक भवन मालिक के घर को भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना दाड़लाघाट के थाना प्रभारी मोती सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोती सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन कार, ट्रैक्टर ट्राॅली व एक मकान में नुकसान हुआ है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना किन कारणों से हुई यह भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें