ठोडो मैदान में प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
मां शूलिनी मेले के उपलक्ष्य पर ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले के उपलक्ष्य में वीरवार को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास काल्टा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एडीपीओ अशोक चौहान ने प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों की जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच ऊना हॉस्टल और रोहड़ू हॉस्टल के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए ऊना हॉस्टल विजेता रहा। दूसरा मैच मतियाना हॉस्टल और परवाणू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मतियाना हॉस्टल की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच में एचपी इलेक्ट्रिसिटी और सिरमौर यूथ के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में इलेक्ट्रिसिटी की टीम विजयी रही। चौथा मैच जतोग और सिरमौर बी के बीच खेला गया, जिसमें सिरमौर बी ने बाजी मारी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि के साथ-साथ चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
ठोडो मैदान में प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1
ठोडो मैदान में प्रदेशस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1