फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उमेश शर्मा व राजबीर कौर को चुना सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश शर्मा व राजबीर कौर को चुना सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक
विज्ञापन

आर्यन स्कूल में संपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिड़ीवाला के वार्षिक सात दिवसीय एनएसएस शिविर समाप्त हो गया है। उमेश शर्मा और राजबीर कौर को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी चुना गया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में स्वयं सेवियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। शिविर की प्रभारी अध्यापक ने सात दिन तक स्वयं सेवियों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

समापन समारोह में स्कूल के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए और स्वयं सेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को आपदा के समय में मानवता को कैसे बचाया जाए के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश में कोई भी आपदा और संकट की स्थिति उत्पन्न हो तो उस आपदा से कैसे निपटा जाए और आज के बच्चे ही देश का भविष्य है। उन्होंने एनएसएस स्वयं सेवियों से अपील की कि समाज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें, ताकि हमारा देश उन्नति की ओर बढ़े। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार, उप प्रधानचार्य रीना कुमारी, बुध राम, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह, कुलवंत, भजन लाल, शशि चंदेल, लक्ष्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें