फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में 6.24 ग्राम चिट्टे के साथ पंचकूला और मुजफ्फरनगर के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को बद्दी थाना की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक कार में नशीले पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए रेड लाइट चौक के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान गुफार अली उर्फ मोलू निवासी गांव खेत पुराली, जिला पंचकूला (हरियाणा) व आस मोहम्मद निवासी गांव गालिबपुर, तहसील खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें