फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में 8.49 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा के पास एसआईयू को मिली कामयाबी, चंडीगढ़ से सोलन ला रहे थे खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशा तस्करों के खिलाफ सोलन पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने धर्मपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अब तस्करी के मुख्य नेटवर्क को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, एसआईयू की टीम धर्मपुर इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से एक कार में नशे की खेप लाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सनवारा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, तो उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज कर दिया गया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें