फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में 485 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दाड़लाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 485 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 4 मई देर रात को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार, निवासी गांव सोहरी, बिलासपुर और गौरव, निवासी कालका, पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की जांच कर रही है ,ताकि नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें