फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब में फंसे दो भारतीय युवा, परिजन परेशान

Thu, 11 Feb 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में फंसे चम्यावल गांव के जितेंद्र ठाकुर और चंबा के गगन को बचाने के लिए युवा कांग्रेस अर्की के सदस्यों ने एसडीएम अर्की एलआर वर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। इसमें केंद्र सरकार से उन्हें स्वदेश लाने की मांग की है। जितेंद्र और गगन दो सालों से सऊदी अरब की एक कंपनी अलरसीद में काम कर रहे थे। लेकिन अक्तूबर 2015 में कंपनी की ही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ समय तक तो कंपनी की तरफ से स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहीं लेकिन अब 15 दिन से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही। युवा अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने बताया कि दोनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। उनके परिवार वालों के पास इतने पैसे नही हैं कि वह उन्हें वहां से लेकर आ सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें