फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिल्ली में धन धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में हिमाचल के दो युवा किसान हुए शामिल

विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान धन धान्य योजना मे जिला सोलन के धर्मपुर के करण जोशी ने भाग लिया I
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया कृषि के आधुनिकीकरण पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/सोलन। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के दो युवा किसानों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली स्थित पूसा संस्थान में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संबोधित किया और कृषि के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में हिमाचल से भाग लेने वालों में सोलन जिले के धर्मपुर से ताल्लुक रखने वाले करण जोशी और ऊना जिले के हरोली से अरविंद सौहेल शामिल थे। दोनों युवा मत्स्य पालन के कारोबार से जुड़े हैं। नालागढ़ के दभोटा में मत्स्य उत्पादन का कारोबार चलाने वाले करण जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। खेती और संबद्ध क्षेत्रों में उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि वैश्विक बाजारों में भारत की पैठ बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें