आरडी कैंप लिए चयिनत स्कूल के छात्र निदेशक के साथ- स्रोत- स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कंडाघाट में हुए शिविर सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को सीखा। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्कूल प्रभारी निधि शर्मा ने बताया कि विद्यालय के दो स्वयंसेवी अमोली शर्मा व कृष शर्मा को बीबीएन क्षेत्र से प्रीआरडी कैंप के लिए चयनित किया गया है। यह विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। स्कूल की निदेशक प्रेमलता जोशी ने दोनों स्वयंसेवियों को बधाई दी है।