फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जेएनवी कुनिहार के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में

विज्ञापन
जेएनवी कुनिहार के तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
तीरंदाजी में दोनों ने किया राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कांगड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज शाहपुर में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय ट्रायल तीरंदाजी प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के सात छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र अंकुश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा नौ की छात्रा टेंजीन कुंजे ने अपने बेहतरीन कौशल और सटीक निशानेबाजी के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया। टेंजीन कुंजे और अंकुश कुमार का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें