विधायक संजय अवस्थी ने कश्लोग पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
विधायक ने की विभिन्न विकास कार्याें के लिए करीब 20 लाख की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्लोग में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के निराकरण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और ज्यादात्तर का मौके पर निपटारा कर दिया। वहीं अन्य बिजली व पानी से संबंधित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत कश्लोग के लिए 25 सोलर लाइटें, राजकीय उच्च पाठशाला कश्लोग में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, शेरवाला व चाखडु गांव में सामुदायिक भवन की छत निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, कश्लोग मोक्षधाम में शेड के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख रुपये और भोवनाली से क्यारटू गांव तक संपर्क मार्ग के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त महिला मंडल कश्लोग, नेवड़ी व स्वार कनैता और युवक मंडल कशलोग व शेरवाला को सामान क्रय के लिए 21-21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर अंबुजा-दाड़ला-कशलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप प्रधान जयसिंह ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान ऋषि राज गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीडी बंसल, गुरदासू राम, मनोज गौतम, गंगा राम, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कशलोग में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में समस्याएं सुनते विधायक संजय अवस्थी। स्र