फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो फीसदी कामगार मधुमेह और तीन फीसदी बीपी से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
माइल स्टोन गियर्स में कामगारों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बरोटीवाला के माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड में ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक कामगारों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान करीब दो प्रतिशत कामगार मधुमेह और तीन प्रतिशत उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए।
शिविर का ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत टंडन ने शुभारंभ किया। सहायक निदेशक शेरिंग सेंफल ने शिविर की अध्यक्षता की। डॉ. टंडन ने कहा कि विभाग का उद्देश्य प्रत्येक उद्योग में कामगारों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब के कानूनी सलाहकार देवव्रत यादव ने कामगारों को ईएसआईसी के तहत मिलने वाली सुविधाओं और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी द्वारा उद्योग इकाइयों में जाकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रेजिडेंट खजान सिंह ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी अस्पताल काठा प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में ईएसआईसी सेवाएं बेहतर हैं। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए डॉ. टंडन और शेरिंग सेंफल का आभार जताया। शिविर में कंपनी के एमडी अमन टंडन, सीईओ बीके ठाकुर, ग्रुप प्रेजिडेंट एमके श्रीवास्तव, डिवीजन हेड कुलदीप सिंह, प्रबंधक राजेश कुमार तथा ईएसआईसी टीम से डॉ. मुकेश चौधरी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सर्वजीत कौर, ईसीजी टेक्नीशियन विजय कुमार और नर्सिंग अर्दली रंजना सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें