भाटियां पंचायत में दो सिंचाईयोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक हरदीप बावा। स्त्रोत-विभाग
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने किया उद्घाटन
300 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भाटियां पंचायत में दो सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन किए। इस योजना के चालू होने से 300 बीघा जमीन सिंचित होगी। इन दोनों योजनाओं पर 155 लाख रुपये व्यय हुए। विभाग ने भाटियां की बाली में 80 लाख व सनेड़ में 75 लाख रुपये की लागत से सिंचाई योजना तैयार की है। इन दोनों योजनाओं के चालू होने से 300 बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। यहां पर अब किसान नकदी फसलें भी उगा पाएंगे। सिंचाई के अभाव में यहां पर जमीन बंजर हो गई थी। लंबे सम समय से लोग यहां पर सिंचाई योजनाओं चालू करने की मांग कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता सहायक अभियंता देश राज, कनिष्ठ अभियंता भूपनेश सिंह,चनन सिंह फौजी, पूर्व प्रधान जगत राम, भजन सिंह, पाल सिंह, कुलवंत सिंह, पूर्व बीडीसी राज कुमार, शमशेर सिंह काला , हरबंस सिंह, चरण सिंह, जसविंदर सैनी, करनैल सिंह, कुलविंदर सिंह ने भाग लिया।