कसौली(सोलन)। धर्मपुर-कसौली मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस कारण बाइक चालक सहित सवार व्यक्ति को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार धर्मपुर-कसौली मार्ग पर भावगुड़ी नाला के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस कारण सवार दोनों व्यक्ति नीचे गिर गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में चालक चिंत राम पुत्र निवासी भावगुड़ी और सवार गीता राम पुत्र निवासी भावगुड़ी के रूप पुष्टि की गई है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।