फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जमीन विवाद को लेकर मिंयापुर में दो गुटों में झगड़ा, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की हालत नाजुक होने पर पीजीआई किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के बगलैहड़ पंचायत के मियांपुर बगलैहड़ में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में धारदार हथियार से हमला हुआ। इस हमले में दोनों गुटों के 6 से अधिक लोग घायल हो गए है। एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मियांपुर में सोलन लाल व स्व. नरायण दास के बेटों को बीच में जमीन को लेकर पहले होली वाले दिन झगड़ा हुआ। लेकिन उस दौरान बीच बचाव करके उसे शांत कर दिया गया। लेकिन शनिवार सुबह दोनों झगड़ा हुआ। इस दौरान कुल्हाड़ी, दराट व डंडों से एक दूसरे पर हमला हुआ। इस झगड़े में एक गुट के सोहन लाल व जगत राम व दूसरे गुट के स्व. नरायण दास के तीनों बेटों को चोटें आई है। सोहन लाल के सिर में अधिक चोट होने के कारण उसे पहले नालागढ़ भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही नालागढ़ के थाना प्रभारी व जोघों पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। टीम ने घायलों के मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें