सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग की दो छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। दोनों छात्राएं अपूर्वा शर्मा और दीक्षा राणा ने पर्यावरण विज्ञान विषय में यह परीक्षा पास की है। अपूर्वा ने यूजीसी नेट परीक्षा के साथ-साथ जेआरएफ भी पास किया है। इस परीक्षा को पास करने से दोनों ही छात्राएं सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र हो गई हैं। वर्तमान में अपूर्वा और दीक्षा पर्यावरण विज्ञान विषय में विभागाध्यक्ष डॉ. एसके भारद्वाज के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहीं है। अपूर्वा ने पिछले साल भी यूजीसी नेट की परीक्षा पास की थी। विवि के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।