फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ बाजार से हटाए दो दर्जन अवैध कब्जे

विज्ञापन
नालागढ़ बाजार से अतिक्रमण हटाते हुए तहसीलदार व ईओ टीम के साथ। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद ने की कार्रवाई,पक्के कब्जाधारकों को दो दिन का दिया समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ ने मंगलवार को बाजार में दो दर्जन लोगों का अतिक्रमण हटाया। साथ ही पक्के कब्जाधारकों को दो दिन में दुकान खाली करने के निर्देश दिए है। नालागढ़ के तहसीलदार हुसन चंद के नेतृत्व में ईओ आरएस वर्मा, जेई प्रभात व सफाई सुपरवाइजर के नेतृत्व में नगर परिषद टीम ने मंगलवार को बाजार में दो दर्जन दुकानदारों का सामान हटाया। इन दुकानदारों ने बाजार की ओर सामान रखा हुआ था जिससे बाजार तंग हो गया था। बाजार धीरे-धीरे संकरा होता जा रहा था। कुछ लोगों ने पक्के कब्जे किए हुए है। तहसीलदार ने इन दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अपने दो दिन में अपने कब्जे हटा लें। दो दिन के बाद नगर परिषद इन कब्जों को हटा देगी। मंगलवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ आई थी। नगर परिषद व प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में काफी हडकंप मच गया। वहीं ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि कई बार दुकानदार को कब्जे हटाने के लिए अवगत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें