फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 29 व 30 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम से उद्योग व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत होगी साझेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के तत्वावधान में 29 और 30 जनवरी को बद्दी स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग स्कीम के तहत आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और सरकारी व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान सीपीएसयू, सरकारी विभागों और बड़े खरीदारों के साथ बायर-सेलर मीट आयोजित की जाएगी, जहां एमएसएमई उद्यमियों को सीधे खरीद से जुड़े अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही, प्रेजेंटेशन और इंटरएक्शन सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए टेंडर, व्यावसायिक अवसरों और बाजार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एमएसएमई को विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं जैसे जेम पोर्टल, जेडईडी सर्टिफिकेशन, एलईएएन मैन्युफैक्चरिंग, पीएमएस और नवाचार आधारित योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं से छोटे और मध्यम उद्यमों को अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और संपर्क के लिए सहायक निदेशक अभिषेक कुमार राय, राहुल बंसल और शहनी गौतम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें