संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांजू में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले की प्रथम संध्या में नया सवेरा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान एवं स्थानीय पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार ने उन्हें स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया। भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह मेला हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा, एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। जिस तरह से स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 66 वर्षों से इस मेले का लगातार आयोजन करवाया जा रहा हैं, उसके लिए सभी स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य सुनीता रघुवंशी, मेला समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान, सुशील पाठक, पंचायत के पूर्व प्रधान योगेश चौहान व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।