फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिव तांडव गुफा में कल सजेंगी दो चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे का भी किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार यानी 3 अगस्त को कुनिहार स्थित ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। गुफा विकास समिति एवं समस्त शंभू परिवार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या, आकर्षक झांकियां और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन, यज्ञ-हवन और पूर्णाहुति से होगा। इसके बाद भोलेनाथ को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा शुरू किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजन चौकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद शाम चार बजे से देर रात तक मां शूलिनी कलामंच सोलन के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु शिव भक्ति में सराबोर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के दौरान आर्ट ग्रुप सोलन की ओर से भगवान शिव और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इससे धार्मिक कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ेगा। मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों और प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा पहुंचने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भजन संध्या में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें