फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो बड़े प्रोजेक्टों की दुकानों का आवंटन 25 को

Mon, 06 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
शहर के दो मुख्य प्रोजेक्टों के तहत दुकानों का आवंटन 25 फरवरी को होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के दो मुख्य प्रोजेक्टों के तहत दुकानों का आवंटन 25 फरवरी को होगा। नीलामी के रूप में दी जाने वाली पालिका बाजार की दुकानों के आवंटन में अजा, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और पूर्व सैनिकों को 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यही शर्त मोहन पार्क में नीलाम हो रहे यात्री निवास स्थान में भी लागू होगी। 25 फरवरी को दोनों प्रोजेक्टों की नीलामी होगी। पांच साल तक विवादों में घिरे रहे नगर परिषद के पालिका बाजार में अब जाकर दुकानें सजने जा रही हैं। 34 दुकानों वाले इस पालिका बाजार की निलामी में बेरोजगारों को भी तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति और जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं और पूर्व सैनिकों को सस्ते दामों पर दुकानों को किराए पर देने का प्रावधान है। इसके साथ ही मोहन पार्क के 17 कमरों वाले यात्री निवास के संचालन की कमान भी निजी हाथों में होगी। इस नीलामी में बेरोजगारों, विशेष जरूरत वाले लोगों, एक्स सर्विस मैन को तरजीह दी जाएगी। इन प्रोजेक्टों की नीलामी से आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर परिषद को आमदनी का नया जरिया भी मिलेगा। दुकानों की नीलामी करके नप को करोड़ों का मुनाफा होगा। इससे नप को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए काफी मदद मिलेगी।

28 को होगी पार्किंग की नीलामी
शहर की सभी पार्किंग को नए सिरे से अलाट किया जाएगा। यह अलॉटमेंट 28 फरवरी की नीलामी में होगी। इसमें नप परिसर की पार्किंग, सपरुण, पुराने बस स्टैंड, रेस्ट हाउस के पास, शूलिनी मंदिर और ठोडो मैदान के बैक साइड की पार्किंग शामिल हैं।
विज्ञापन


2012 में बना था पालिका बाजार
नप ने वर्ष 2012 में पालिका बाजार का निर्माण किया था। इस भवन में नप परिषद की पार्किंग के अलावा सभी दुकानें बंद पड़ी हैं। नप को इन दुकानों से कोई आमदनी नहीं हो रही थी। इस भवन में 25 दुकानों और एक बड़े रेस्तरां की जगह खाली पड़ी है। लिहाजा अब दुकानों की नीलामी के बाद नप को किराये के रूप में अच्छी खासी आमदनी होने की उम्मीद है।

27 फीसदी आरक्षण तय : अध्यक्ष
नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निर्देशित रोस्टर के मुताबिक 27 फीसदी का आरक्षण दिया जा रहा है। पालिका बाजार और यात्री निवास को किराए पर देने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नीलामी में समाज के पिछड़े वर्गों का खास ध्यान रखा जाएगा। साथ ही नीलामी की रकम के हिसाब से कम कीमत पर दुकानें किराये पर दी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें