प्रवासी बच्ची अपने परिजनों के साथ रही थी भुड्ड गांव में
चाचा के साथ दुकान पर आई थी, पांव फिसलने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ सड़क पर भुड्ड गांव के समीप एक ढाई साल की बच्ची की पिकअप की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची यूपी के लखीमपुर जिले की रहने वाली थी और अपने परिजनों के साथ भुड्ड में रहती थी।
पुलिस के अनुसार ढाई वर्षीय बच्ची अपने चाचा दलीप के साथ भुड्ड में दुकान में आई थी। अचानक बच्ची का पांव फिसल गया और वह सड़क पर गिर गई। इस बीच वहां से निकल रही पिकअप के नीचे आ गई। बच्ची को बेहोशी की हालत में स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।