सायरी चिकित्सा खंड में वॉल पेंटिंग से दी टीबी की जानकारी
नशे का सेवन न करने और समाज में जागरूकता का भी दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। चिकित्सा खंड सायरी में लोगों को सर्वजनिक स्थानों में वॉल पेंटिंग के माध्यम ये क्षय रोग की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीज के साथ बैठने और खाना खाने से क्षय रोग नहीं फैलता है। बीमारी केवल खांसी के जरिये ही फैलती है। अगर टीबी मरीज के साथ विपरीत व्यवाहर नहीं करने का आग्रह भी किया है ताकि बीमारी से जल्द बाहर आ सके। खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. एके सिंह की ओर से टीबी हारेगा देश जीतेगा मुहिम चलाई है। मुहिम के तहत सार्वजनिक स्थानों जिसमें बस स्टैंड की दीवारों अस्पताल व अन्य जगहों स्थित खाली पड़ी दीवारों टीबी की जांच और अन्य के बारे में बताया जा रहा है। इस माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि अगर लंबे समय से खांसी है तो तुरंत उपचार करवाना आवश्यक है क्योंकि लंबी खांसी क्षय रोग का कारण बन सकती है। इसका समय पर उपचार जरूरी है।इसी के नशे का सेवन न करने और समाज में इस बारे में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया जा रहा है। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। टीबी कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। बल्कि खांसी द्वारा ही क्षय रोग फैलती हैं। उन्होंने बताया कि टीबी को खत्म करने के लिए पोस्टरों, बैनर, वॉल पेंटिंग, स्कूलों में जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है। लोगों से भी आग्रह है कि अधिक लंबी खांसी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और जांच करवाएं।