नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा नसराली में ट्यूवैल का का शुरू कराने से पहले भूमि पूजन करवाते
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने नसराली (दभोटा) में 22 लाख की लागत से स्थापित किए जा रहे ट्यूबवेल के ड्रिलिंग काम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ट्यूबवेल से दभोटा पंचायत सहित आसपास के गांव की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विस क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बीबीएन विकास प्राधिकरण से 19 ट्यूबवेल मंजूर करवाए गए हैं, जिन पर 3.98 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
इस अवसर पर प्रधान करण वीर, उपप्रधान जगतार सिंह जग्गी, गुरचरण सिंह गोला, पूर्व जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह, राम प्यारा, मोहर सिंह, दलेर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।