फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर बाजार में ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर बाजार में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह सैर पर निकले लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी चालक ने ट्रक ने पीछे करते समय व्यक्ति को कुचल दिया होगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें