दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में शनिवार को अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की संयुक्त बैठक शिव मंदिर दाड़लाघाट में हुई। ट्रक ऑपरेटर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी ने ढलियारा में खोले सीमेंट डंप का ट्रक ऑपरेटरों ने विरोध किया। बैठक में सभी ऑपरेटरों ने मुख्य रूप से ढलियारा में खोले सीमेंट डंप को बंद करवाने पर चर्चा की। सभी ट्रक ऑपरेटरों ने इसे बंद करने के लिए एक स्वर से आवाज बुलंद की।
बैठक में सभी ट्रक सहकारी सभाओं के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि जब भी कोई संघर्ष का बिगुल बजे तो अपने आपसी मतभेद भुलाकर, सभी को एक साथ मिलकर इस मुकाम को पूरा करना ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि इस बैठक में वर्तमान प्रधान व भूतपूर्व प्रधान का बैठक में होना जरूरी था लेकिन इस बैठक में कोई भी प्रधान उपस्थित नहीं हुए। चर्चा में सभी ने दुख प्रकट किया कि जो हमारी आवाज कंपनी प्रबंधन तक ले जाने वाले नुमाइंदे हैं वे बैठक में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
अंबुजा प्रभावित किसान सभा के संयोजक जगदीश शर्मा ने कहा कि उनकी एसडीटीओ प्रधान रतन मिश्रा से इस पर में बात हुई है और रतन मिश्रा ने कमेटी के साथ कंपनी प्रबंधन के पास इस समस्या का समाधान करने के लिए जाने की बात कही है। इस दौरान बैठक में कंपनी प्रबंधन से मिलने को लेकर 20 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। इसमें हेमराज ठाकुर, टेक चंद वर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, जगदीश, वेद प्रकाश, राकेश, ललित, महेंद्र भट्टी, जगदीश ठाकुर, रत्न मिश्रा, नीलम भारद्वाज, सुमन गुप्ता, प्रकाश, नंद लाल, बालकराम ठाकुर व सुरेंद्र को शामिल किया गया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, डॉ. मुकेश शुक्ला, नीलम भारद्वाज, सुमन गुप्ता, हेमराज ठाकुर, बंटू शुक्ला, रमेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, धनीराम ठाकुर, रमेश, इंदर, नरेश ठाकुर, विक्की चंदेल, सुनील, पप्पू, टेक चंद सहित अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।