फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत्ते के व्हील के नीचे दबने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। किशनपुरा गांव में स्थित एक गत्ता उद्योग में गत्ते के व्हील के नीचे दबने से ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक बाबू राम (45) पुत्र राम सिंह सोलन जिला के अर्की तहसील के कोटबेजा के धारड़ी गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार बाबू राम किशनपुरा में एक गत्ता फैक्टरी एपीएम प्रिंटर में ट्रक में गत्ते के व्हील लोड करवा रहा था। गाड़ी लोड होने के बाद अचानक एक व्हील ट्रक से फिसल कर उसके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर खड़े अन्य कामगारों ने उसे व्हील के नीचे से निकाला। गत्ते का व्हील लगने से वह बेहोश हो गया। उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मानपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें