फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक ने दो कारों को मारी टक्कर एक युवक मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला एनएच पर चक्कीमोड़ के समीप एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। इसमें एक कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार अजाने सहजाद निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस को बयान दिया है कि वह टैक्सी चालक है। 5 मई को जब यह अपनी कार में अंबाला से सवारियां लेकर शिमला जा रहा था। इस दौरान जब वह चक्कीमोड़ से आगे पहुंचा तो फोरलेन का कुछ भाग क्षतिग्रस्त था जहां दोनों लेन मिल रही थी। इसकी गाड़ी के आगे चल रही कार भी शिमला की तरफ जा रही थी इतने में अचानक शिमला की तरफ से ट्रक आया और उसने आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक ने उसकी गाड़ी को भी टक्कर मारी। इस हादसे में 29 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रघुराम गांव मसेरन, डाकघर पोडा कोटी, तहसील नेहरी, जिला मंडी की मौत हो गई। जबकि बलवीर सिंह, पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कोटली लाजपत, डाकघर सुजनधर, तहसील भोमग जिला रवासी जम्मू-कश्मीर और राजीव कुमार, पुत्र मदन लाल, निवासी ममलीग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन घायल हो गए। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें