फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को नमन

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बोहली स्थित अमर शहीद सिपाही सिकंदर के स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि 
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से उपमंडलों तक हुए कार्यक्रम, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

उपायुक्त ने देश के गौरव की रक्षा के लिए समर्पित रहने की दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर उपमंडलों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियाें को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस व राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इसके तहत सोलन में कारगिल विजय दिवस पर सोलन शहीद स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के गौरव की रक्षा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सेना की गौरवशाली परंपरा रही है और जवानों का बलिदान अतुलनीय है। सैनिक कल्याण उपनिदेशक सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि ऑपरेशन विजय में 527 सैनिक शहीद हुए, जिनमें हिमाचल के 52 और सोलन के दो वीर शामिल थे। कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासन और लीग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद सिपाही सिकंदर को दी श्रद्धांजलि
सोलन। धर्मपुर एक्स-सर्विसेज लीग की ओर से बोहली स्थित अमर बलिदानी सिपाही सिकंदर के स्मारक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सचिदानंद शर्मा ने की। इस अवसर पर लोगों ने बलिदानी सिकंदर को श्रद्धांजलि दी और स्मारक परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान शहीद की वीरांगना शकुंतला को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। सचिदानंद शर्मा ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र एकता बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

कैप्टन विजयंत थापर की प्रतिमा पर पुष्प किए अर्पित
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की में मुख्यालय स्थित शहीद कैप्टन विजयंत थापर चौक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार विपिन वर्मा तथा एक्स-सर्विसमैन लीग के सदस्यों ने कैप्टन विजयंत थापर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तहसीलदार विपिन वर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों की दिन-रात मुस्तैदी और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही देश का प्रत्येक नागरिक चैन की नींद सो पाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों की वीरता को याद किया। संवाद

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बोहली स्थित अमर शहीद सिपाही सिकंदर के स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि 

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बोहली स्थित अमर शहीद सिपाही सिकंदर के स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें