फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में परिवहन निगम खुद बनाएगा बस अड्डा

Thu, 29 Aug 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले केंद्रीय मंत्रालय की ओर से होना था निर्माणकार्य
विज्ञापन


14 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा कार्य

स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य होगा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी में परिवहन निगम जल्द ही बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करेगा। निगम ने प्रस्ताव तैयार करके सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में बद्दी में बस अड्डा ट्रक यूनियन की पार्किंग में चल रहा है। जहां पर न तो शेड है न ही शौचालय है। बिजली की भी कोई सुविधा नहीं है।

एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बद्दी का अपना बस अड्डा नहीं है। चार साल पहले परिवहन मंत्रालय (मोर्थ) की ओर से पीपी मोड पर यहां पर बस अड्डा बन रहा है। जमीन प्रदेश सरकार ने मुहैया करानी थी और भवन निर्माण पर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने खर्च करना था। लेकिन चार साल से यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई है। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्रालय के नाम पर 32 बीघा जमीन भी कर दी थी, लेकिन इस योजना पर कोई काम नहीं हुआ है। बद्दी में जो वैकल्पिक अड्डा था वह फोरलेन के निर्माण के बीच में आने से हटा दिया गया है। वर्तमान में बद्दी का बस अड्डा बीबीएनडीए की ट्रक यूनियन की पार्किंग में चल रहा है। पार्किंग खुले आसमान के नीचे है। यहां पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली बोर्ड यहां पर बिजली का कनेक्शन भी नहीं दे रहा है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग अब यहां पर स्वयं बस अड्डा तैयार कर रहा है। निगम ने 14 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार की स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बस अड्डा शहरी प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मदन चौहान ने बताया कि बद्दी में पहले मोर्थ की ओर से पीपी मोड से अड्डा बन रहा था। इसके लिए उन्होंने मंत्रालय के नाम पर 32 बीघा जमीन भी कर दी थी लेकिन जब इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ तो उन्होंने पत्र लिख कर उनसे अपनी जमीन वापस ले ली। अब निगम यहां पर अपने स्तर पर ही अड्डा बनाएगा। इसके लिए 14 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही यहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें