फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दी गई मिलेट्स की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। क्षेत्र की ग्राम चम्यावल पंचायत में नौणी विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आरकेवीवाई परियोजना के तहत मिलेट्स प्रसंस्करण एवं उद्यमिता विषय पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। ग्राम पंचायत उपप्रधान परमिंदर ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. मनीषा कौशल एवं डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को मिलेट्स के विभिन्न उपयोगों, मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण व खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से छोटे उद्यम स्थापित करने की जानकारी प्रदान की। मिलेट्स के मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। मिलेट्स से मफिन एवं फलों के जैम तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक एफएसएसएआई पंजीकरण एवं लाइसेंस से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करना तथा उनकी उचित पैकेजिंग एवं विपणन करना सफल उद्यमिता जैसी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान भावना, सचिव विजय लक्ष्मी तथा वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें